दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया MCD 311 ऐप, 72 घंटे में होगी शिकायत का समाधान |

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया MCD 311 ऐप, 72 घंटे में होगी शिकायत का समाधान |

दिल्ली सरकार ने राजधानी में धूल, प्रदूषण, कूड़े और सड़कों के गड्ढों जैसी समस्याओं के समाधान के लिए नया MCD 311 ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप पर नागरिक अपने आसपास की किसी भी गैर-आपातकालीन समस्या की फोटो क्लिक कर अपलोड करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

एमसीडी की टीमें शिकायत मिलने के 72 घंटों के भीतर कार्रवाई करेंगी। ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इसका डेमो वीडियो भी साझा किया। यह ऐप नागरिकों को सीधे एमसीडी से जोड़कर राजधानी को अधिक स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में मदद करेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *