बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने DGP और वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई और विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि अब FIR दर्ज

कराने के लिए थाने जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नागरिक डिजिटल माध्यम से शिकायत दर्ज करेंगे और पुलिस उस पर तुरंत कार्रवाई करेगी। गृह मंत्री ने पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

