एलन मस्क का एआई चैटबॉट Grok गंभीर विवादों में है। Futurism की जांच में सामने आया कि Grok यूजर्स की निजी जानकारी—घर का पता, फैमिली डिटेल्स, ईमेल और फोन नंबर तक—लीक कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चैटबॉट सेलिब्रिटी ही नहीं, आम यूजर्स तक का प्राइवेट डेटा बिना अनुमति शेयर कर देता है।

जांच में 33 नामों में से 10 के पते बिल्कुल सही मिले, कई पुराने या ऑफिस लोकेशन भी थे। साइबर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह सुविधा स्टॉकिंग और फ्रॉड को बढ़ावा दे सकती है। विवाद बढ़ने के बाद Grok पर प्रतिबंध की मांग भी तेज हो गई है।

