एंकर – धनबाद के केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव की घटना के बाद सांसद ढुल्लू महतो दिल्ली से लौटते ही सीधे प्रभावित इलाके पहुंचे। उन्होंने बस्तियों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।

महतो ने इस घटना के लिए बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि खनन और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बीसीसीएल अधिकारियों से गैस रिसाव स्थल की तत्काल मिट्टी भराई कराने को कहा ताकि गैस फैलाव रोका जा सके। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, प्रभावितों के पुनर्वास और बेहतर व्यवस्था की मांग की।

