दिल्ली में पतंजलि ने रूस सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में योग गुरु और पतंजलि के संस्थापक रामदेव मौजूद रहे, जबकि रूस की ओर से मॉस्को सरकार के मंत्री और भारत–रूस सहयोग व्यापार परिषद के अध्यक्ष सर्गेई चेरेमिन शामिल हुए। यह समझौता दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, आयुर्वेद, योग और व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा

है। पतंजलि ने इसे भारत–रूस संबंधों को मजबूत करने वाला बड़ा कदम बताया है। कार्यक्रम में दोनों पक्षों ने भविष्य में संयुक्त परियोजनाओं और निवेश संभावनाओं पर भी चर्चा की।

