पाकुड़ के मुद्दों पर भाजपा ने साधा निशाना, नड्डा ने उठाए सवाल |

पाकुड़ के मुद्दों पर भाजपा ने साधा निशाना, नड्डा ने उठाए सवाल |

शनिवार को झारखंड के देवघर जिला में नए जिला कार्यालय का उद्घाटन एवं कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भरी सभा में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते पाकुड़ जिले के विकास, अवैध कारोबार का तेजी से बढ़ना एवं विशेष कर गोपीनाथपुर में घटित घटना एवं घुसपैठियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले में घुसपैठियों का दबदबा है, ये लोग बम खेतों में रखते है। पाकुड़ में लगातार अवैध कारोबार का जाल तेजी से बढ़ता जा रहा है और सरकार के सेना के हाथों संचालन हो रही है। ज्ञात हो इस सम्मेलन में पाकुड़ जिले से भी कई भाजपा के अधिकारी एवं सदस्य देवघर पहुंचे थे।

वही जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री पिंकी मंडल भी देवघर पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पाकुड़ की तमाम मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपी, पिंकी मंडल ने पाकुड़ के रेलवे में ट्रेन का स्टॉपेज, नई ट्रेन देने, गंगाजल आपूर्ति योजना को जल्द पूरा करने, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने सहित कानूनी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया। वही सबसे बड़ी बात खुला मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिंकी मंडल का नाम की चर्चा करते हुए गोपीनाथपुर वाला मामला को पुनः दोहराया। मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा, कर्मवीर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *