सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित हुआ। कल्पना संयोजिका गोड्डा, हेमा साहिबगंज विभाग संयोजिका सह प्रधानाचार्या सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोरियो, सबरी पाल कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती काजल व निभा द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साहिबगंज विभाग के विभाग संयोजिका श्रीमती हेमा द्वारा कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में माताओं को जागरूक किया गया। श्रीमती हेमा जी ने माताओं को पहले माता एवं परिवार की समरसता पर विस्तार पूर्वक बताया की संयुक्त परिवार कितना जरूरी है। आज के पारिवारिक बिखराव को रोकने के लिए एकमात्र उपाय है संयुक्त परिवार को बढ़ावा देना। श्रीमती सुप्रिया द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया

जिसमें माताओं को भारतीय संस्कृति आधारित प्रश्न पूछा गया। माता ने भी इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। गोड्डा जिला की संयोजिका श्रीमती कल्पना ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षा शबरी पाल ने अपने संबोधन में महिलाओं को राष्ट्रीय हित में अपने बच्चों को संस्कारित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति द्वारा विद्यालय को हारमोनियम भेंट दिया गया।

