रोमानिया से एक चौंकाने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराकर हवा में कई मीटर उछली और दो अन्य कारों के ऊपर से गुजरते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, 55 साल के ड्राइवर को अचानक मेडिकल इमरजेंसी हुई, जिसके कारण उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में आश्चर्यजनक रूप से चालक को केवल

हल्की चोटें आईं और उसने अस्पताल में इलाज लेने से इंकार कर खुद घर लौट गया। दूसरी गाड़ियों के चालकों को भी कोई गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक चमत्कार ही मान रहे हैं, क्योंकि इतनी भयानक दुर्घटना में कोई जानलेवा नुकसान नहीं हुआ।

