केंदुआडीह गैस रिसाव: प्रशासन का निरीक्षण व राहत कार्य तेज

केंदुआडीह गैस रिसाव: प्रशासन का निरीक्षण व राहत कार्य तेज

केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त एवं एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल में इलाजरत प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। केंदुआडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया और अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त, एसएसपी तथा बीसीसीएल सीएमडी ने प्रभावित नागरिकों के साथ बैठक की तथा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से तत्काल कैंप में शिफ्ट होने की अपील की गई। साथ ही स्थायी विस्थापन को लेकर भी अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *