
इंटरनेशनल लीग टी-20 में डेजर्ट वाइपर्स की ओर से खेल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान का कहना है कि उनकी टीम इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका मानना है कि टीम की मजबूत तैयारी और पिछले अनुभव से उन्हें फायदा मिलेगा। फखर ने कहा कि उन्होंने अपने खेल में समय के साथ कई बदलाव किए हैं और नए-नए शॉट्स आजमाए हैं, जिसमें सफलता भी मिली। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में उनके खेल में और नई तकनीकें देखने को मिलेंगी।

