दोहरे पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा

दोहरे पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट रखने के मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। उन पर अलग-अलग जन्मतिथि का उपयोग कर दो पासपोर्ट बनवाने और कूटरचित दस्तावेज़ों से पासपोर्ट जारी कराने का आरोप साबित हुआ। यह मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की FIR पर दर्ज हुआ था। अब्दुल्ला पहले से दो PAN कार्ड मामले में सजा काट रहे हैं, इसलिए उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि आज़म खान और अब्दुल्ला आजम दोनों रामपुर जेल में ही रहेंगे, जहां आज़म खान की सेहत को देखते हुए विशेष सुविधाएं भी देने को कहा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *