इंडिगो फ्लाइट संकट: यात्रियों की रात फर्श पर, मदद नहीं मिली

इंडिगो फ्लाइट संकट: यात्रियों की रात फर्श पर, मदद नहीं मिली

इंडिगो के फ्लाइट संकट ने देशभर के एयरपोर्टों पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई लोग ठंडे फर्श पर सोने को मजबूर हुए, छोटे बच्चे चादरों में लिपटे नजर आए और बुजुर्ग तथा मेडिकल पेशेंट घंटों सहायता के बिना फंसे रहे। दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और पटना एयरपोर्ट पर यात्री 15-20 घंटे तक इंतजार करते रहे। माता-पिता ने बताया कि उनके बच्चे भूखे सो गए क्योंकि एयरलाइन की ओर से कोई मदद नहीं मिली। शुक्रवार तक इंडिगो की 600 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं और दिल्ली से सभी उड़ानें रद्द की गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *