
कर्नाटक के हुब्बाली में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से नया शादीशुदा कपल अपने ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच सका। मेधा और संगम दास भुवनेश्वर से बेंगलुरु होकर हुब्बाली आने वाले थे, लेकिन 2 और 3 दिसंबर को फ्लाइट रद्द होने से उनकी यात्रा रुक गई। हुब्बाली के गुजरात भवन में आयोजित रिसेप्शन में मेहमानों की भीड़ पहुंची, मगर दुल्हा-दुल्हन गायब रहे। मजबूरन कपल को तैयार होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिसेप्शन में शामिल होना पड़ा। परिवार ने इसे भावनात्मक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया।

