योगी सरकार प्रदेश में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। सीएम योगी के निर्देश पर ANTF और FSDA की संयुक्त टीमों ने पूरे प्रदेश में बड़ा अभियान चलाया है। अभियान के दौरान FSDA ने कोडीनयुक्त कफ सिरप और नॉरकोटिक श्रेणी की अवैध दवाइयों के भंडारण, खरीद-बिक्री और वितरण पर शिकंजा कसते हुए ताबड़तोड़

छापेमारी की है। अब तक प्रदेशभर में लाखों की अवैध नॉरकोटिक और कोडीनयुक्त औषधियां जब्त की गई हैं। कार्रवाई के दौरान 128 FIR दर्ज की गई हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रशासनिक टीमों का कहना है कि यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

