3 साल के सर्वज्ञ ने रचा इतिहास, शतरंज में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड |

3 साल के सर्वज्ञ ने रचा इतिहास, शतरंज में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड |

भारत ने एक बार फिर शतरंज की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के 3 साल 7 महीने 20 दिन के सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की आधिकारिक रेटिंग हासिल कर दुनिया के सबसे कम उम्र के रेटेड खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया है। सर्वज्ञ ने कोलकाता के अनीश सरकार का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 3 साल 8 महीने 19 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग प्राप्त किए थे। नर्सरी में पढ़ने वाले सर्वज्ञ की रैपिड रेटिंग 1572 है, और उनकी शतरंज की समझ उम्र से कहीं आगे बढ़ी हुई मानी जा रही है।

सर्वज्ञ के पिता सिद्धार्थ सिंह के अनुसार, बेटे की तेज स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को देखकर उन्होंने उसे शतरंज की ओर प्रेरित किया। सिर्फ एक हफ्ते में उसने सभी मोहरों के नाम और उनकी चालें सीख लीं। यह नन्हा खिलाड़ी रोजाना 4–5 घंटे शतरंज की प्रैक्टिस करता है। वह एक घंटे स्थानीय ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करता है, जबकि बाकी समय ऑनलाइन वीडियो और तकनीकों से सीखता है। खास बात यह है कि वह रात में भी उठकर बिना थके घंटों शतरंज खेल सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *