उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में 12 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर-47 निवासी इन्द्रपाल चौहान को ठगों ने निशाना बनाया। शुरुआत में 50 हजार रुपये निवेश करने के बाद 17 दिन में कुल 11.99 करोड़ रुपये साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर किए गए। ठगी व्हाट्सऐप पर क्यारा शर्मा नाम की प्रोफाइल से हुई। ठगों ने पीड़ित को दो ग्रुप में जोड़ा और नकली प्रॉफिट स्क्रीनशॉट दिखाकर भरोसा जीतने के बाद बड़ी रकम की मांग की। बाद में एग्जैटो टेक्नोलॉजी लिमिटेड के आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 17 करोड़ रुपये की मांग की, जिससे पीड़ित

को शक हुआ और उसने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब अकाउंट डिटेल्स की जांच और ठगों द्वारा ट्रांसफर की गई रकम को फ्रिज कराने में जुटी है। मामला साइबर ठगी की गंभीर घटनाओं में शामिल है।

