चांदपुर टैंपो स्टैंड निर्माण का किया गया निरीक्षण


चांदपुर इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट पर बन रहे अस्थाई टेंपो/ऑटो स्टैंड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के द्वारा किया गया। चांदपुर पर बनने वाले अस्थाई स्टैंड पर ऑटो/टोटो का पड़ाव, वाहनों की जांच,चेकपोस्ट का कार्य 24×7 कराया जाएगा। जिला मे यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारु बनाने तथा जिला में बढ़ रहे ऑटो टोटो का अवैध परिवहन को रोकने तथा मोटर वाहन अधिनियम के सभी धाराओं का अनुपालन करने को लेकर पुलिस अधीक्षक पाकुड़ निधि द्विवेदी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के द्वारा निर्धारित स्थल पर जाकर स्थल पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *