
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे 5 दिसंबर को जयपुर के होटल ताज आमेर में शादी करेंगे। शादी में देशभर के साधु-संत भी मौजूद रहेंगे। बुधवार को घुड़चड़ी की रस्म पारंपरिक तरीके से निभाई, जिसमें इंद्रेश महाराज घोड़ी पर बैठकर निकले और उनके साथ लोग नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान बैंड-बाजा और हाथी की सवारी भी रही। घुड़चड़ी देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंद्रेश उपाध्याय सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और उनकी शादी को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।

