चीन का रीयूजेबल रॉकेट ZQ-3 Y1 ऑर्बिट में सफल, लैंडिंग में फेल

चीन का रीयूजेबल रॉकेट ZQ-3 Y1 ऑर्बिट में सफल, लैंडिंग में फेल

चीन की लीडिंग प्राइवेट स्पेस कंपनी लैंडस्पेस ने 3 दिसंबर को अपना पहला रीयूजेबल रॉकेट ZQ-3 Y1 लॉन्च किया। रॉकेट ने सफलतापूर्वक ऑर्बिट हासिल की, लेकिन फर्स्ट स्टेज बूस्टर की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण यह रिकवरी साइट के ऊपर फट गया। यह चीन का पहला प्रयास था जिसमें रीयूजेबल रॉकेट को ऑर्बिट में भेजा गया। अभी तक अमेरिका ही एकमात्र देश है, जिसने ऑर्बिटल क्लास बूस्टर को धरती पर सफलतापूर्वक लौटाया है। स्पेसएक्स ने फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए सबसे पहले ऐसा किया था। इसके अलावा, जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने भी रीयूजेबल बूस्टर को सफलतापूर्वक वापस लाने में कामयाबी हासिल की है। पिछले महीने न्यू ग्लेन रॉकेट ने अपने दूसरे मिशन में बूस्टर को रिकवर और रीयूज करने में सफलता पाई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *