
भारत में सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। तेजी के इस दौर में लोगों के बीच यह सवाल सबसे बड़ा है कि क्या 2026 में सोना सस्ता होगा या और महंगा? इसी बीच सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की एक पुरानी भविष्यवाणी के दावे फिर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि 2026 में बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस संकट का सीधा असर गोल्ड मार्केट पर पड़ेगा।

