पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का निधन

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का निधन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ का मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। 1980 और 90 के दशक में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी और आक्रामक खेल के लिए मशहूर स्मिथ ने इंग्लिश क्रिकेट में खास पहचान बनाई। उन्होंने 1988 से 1996 के बीच इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैच खेले और 43.67 की औसत से 4236 रन बनाए। उनके नाम 9 शतक भी दर्ज हैं। रॉबिन स्मिथ को इंग्लैंड के सबसे मजबूत तकनीक वाले और साहसी बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *