दिल्ली में ठंड-प्रदूषण का डबल अटैक, कई इलाकों में हवा ‘ श्रेणी में’

राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण का असर भी तेज़ हो गया है। गुरुवार की सुबह कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, राव तुला राम मार्ग का AQI 344 और अक्षरधाम, गाजीपुर, आनंद विहार जैसे इलाकों का AQI 318 दर्ज किया गया है। इस वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी और आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने नागरिकों को सलाह दी है कि घर के अंदर रहने की कोशिश करें और बाहर जाते समय मास्क पहनें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *