
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुधीर दलवी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। 1977 में आई फिल्म ‘शिरडी के साईबाबा’ में साई बाबा का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले सुधीर जानलेवा इंफेक्शन से जूझ रहे हैं। उनके इलाज के लिए परिवार ने आर्थिक मदद की मांग की थी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिरडी साई बाबा संस्थान को सुधीर दलवी को आर्थिक मदद देने की अनुमति दे दी है। कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने अभिनेता को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी है। सुधीर दलवी 8 अक्टूबर से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
