
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन को लेकर वाराणसी में खास उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने पुतिन की तस्वीर लगाकर आरती उतारी और स्वागत गीत गाकर अनोखे तरीके से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों का कहना था कि भारत-रूस की दोस्ती ऐतिहासिक है, और यह स्वागत उसी मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। पुतिन की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

