
अमेरिकी वायुसेना के एलीट थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का एक F-16C फाइटिंग फाल्कन दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में क्रैश हो गया। नेलिस एयर फोर्स बेस के अनुसार, जेट सुबह 10:45 बजे प्रशिक्षण मिशन पर था, जब हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते इजेक्ट कर सुरक्षित बाहर निकल गया। उसे मामूली चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैन बर्नार्डिनो काउंटी फायर डिपार्टमेंट ने ट्रोना क्षेत्र के पास एयरक्राफ्ट इमरजेंसी की सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। 1953 में बने थंडरबर्ड्स अपनी हाई-प्रिसिजन फॉर्मेशन उड़ानों के लिए मशहूर हैं। लेकिन इनके इतिहास में कई दुर्घटनाएं दर्ज हैं। हाल ही में पोलैंड में भी F-16 क्रैश का मामला सामने आया था।

