
दिल्ली के हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिखर बैठक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परिसर को विशेष सुरक्षा और कूटनीतिक प्रोटोकॉल के तहत सजाया गया है। भारत और रूस के राष्ट्रीय ध्वज अपने निर्धारित स्थानों पर स्थापित कर दिए गए हैं, जो दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और उच्च-स्तरीय वार्ता के महत्व को दर्शाते हैं। दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की उम्मीद है।

