
उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उपायुक्त मनीष कुमार ने व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए सभी को शुभकामनाएँ दीं।उपायुक्त ने कहा कि सरकार की यह मंशा रही है कि सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के परिवारों को जल्द आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। अनुकम्पा नियुक्ति से आश्रित परिवारों को नया संबल मिलता है और यह प्रयास मानवीय संवेदना को सशक्त करता है। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान उपायुक्त ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यस्थल पर अनुशासन, समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है।

