भावनगर में बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स में आग, बच्चों और मरीजों का रेस्क्यू सफल

भावनगर में बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स में आग, बच्चों और मरीजों का रेस्क्यू सफल

गुजरात के भावनगर में काल नाला क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग बेसमेंट में शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इस कॉम्प्लेक्स में कई अस्पताल, दुकानें और ऑफिस हैं। आग लगते ही मरीजों और बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने तुरंत खिड़की पर सीढ़ी लगाई और बच्चों को चादर में लपेटकर एक-एक कर बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां और 50 कर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। सभी मरीजों और बच्चों को मेडिकल कॉलेज के सर. टी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि इसे पूरी तरह बुझाने में करीब एक घंटा लगा। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ ने कई बच्चों की जान बचाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *