Google जल्द लाएगा Gemini का macOS ऐप

Google जल्द लाएगा Gemini का macOS ऐप

गूगल जेमिनी ऐप को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी अब यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर तेजी से काम कर रही है और इसी कड़ी में जेमिनी का एक नेटिव macOS ऐप भी डेवलप किया जा रहा है। यह ऐप वेब वर्ज़न की तुलना में ज्यादा तेज़, स्मूद और गहराई से macOS सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड होगा। Google DeepMind के अधिकारी लोगन किलपैट्रिक ने पुष्टि की कि टीम UX 2.0 प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसके तहत ऐप का पूरा एक्सपीरियंस बदल दिया जाएगा। मौजूदा ऐप के अव्यवस्थित UI, सेटिंग्स खोजने की दिक्कतें और लेआउट कमज़ोरियों को सुधारने की तैयारी है। हालांकि गूगल ने अभी macOS ऐप की लॉन्च डेट घोषित नहीं की है, लेकिन विकास की गति देखते हुए यूज़र्स को लंबे इंतज़ार की संभावना कम है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *