दलितों को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग, पप्पू यादव का सरकार पर हमला 

दलितों को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग, पप्पू यादव का सरकार पर हमला 

रहुई, नालंदा में प्रेस वार्ता के दौरान पप्पू यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गरीबों और दलितों के घर तोड़े जाने से पहले सरकार को उन्हें 5 डिसमिल जमीन और घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता देनी चाहिए। पप्पू यादव ने बताया कि लोग यहाँ पिछले 65 वर्षों से रह रहे हैं, फिर भी उन्हें एक झटके में बेघर किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रशासन की अमानवीय कार्यवाही करार देते हुए कहा कि गरीबों पर हो रहे अन्याय को वह सदन में भी जोरदार तरीके से उठाएंगे। यादव ने मांग की कि सरकार संवेदनशीलता दिखाए, नहीं तो यह लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *