इटली के सार्डीनिया के पास एक अद्भुत घटना सामने आई। जब एक डाइविंग कर रहा व्यक्ति पानी के अंदर कुछ चमकता हुआ देखने के लिए गया, तो उसे लगा कि यह कोई कचरा होगा। लेकिन पास जाकर देखा तो सामने प्राचीन रोमन साम्राज्य के सिक्कों का विशाल ढेर था। अभी तक आकलन के मुताबिक, यहां 30,000 से 50,000 तक कांस्य के सिक्के दबे हुए हो सकते हैं। इतिहासकारों का मानना

है कि यह रोमन इतिहास का सबसे बड़ा सिक्कों का खजाना हो सकता है। विशेषज्ञ इसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक खोज बता रहे हैं और जांच जारी है कि सिक्कों की सही उम्र और उनका महत्व क्या है।

