हरियाणा की महिलाओं के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एक और खुशखबरी आई है। इस योजना के तहत ₹2100 की दूसरी किस्त पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित इस योजना की पहली किस्त 1 नवंबर को ही वितरित की जा चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस महीने की 7 तारीख को दूसरी किस्त जारी की जाएगी।

योजना का लाभ हरियाणा की उन महिलाओं को मिलेगी जिनकी उम्र 23 साल या उससे अधिक है और जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।

