चंडीगढ़: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी पैरी की सरेआम गोलियों से हत्या |

चंडीगढ़: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी पैरी की सरेआम गोलियों से हत्या |

चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सेक्टर-26 की है, जहां पैरी जिम जा रहा था। जानकारी के अनुसार, क्रेटा सवार हमलावरों ने उसकी कार को रोका और उस पर लगातार करीब दस राउंड फायरिंग की। तेज गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगते ही पैरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि यह हमला गैंगवार से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि पैरी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है

और अलग-अलग गैंगस्टरों से उसके संबंध रहे हैं। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे शहर में हाई-अलर्ट जारी कर दिया है और हमलावरों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं। घटना से लोगों में डर का माहौल है और पुलिस CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में लगी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *