श्रीलंका में आए साइक्लोन दितवाह से निपटने के लिए पाकिस्तान ने राहत सामग्री भेजी थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन फूड पैकेट पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 थी। राहत सामग्री में पानी, दूध पाउडर और आटे जैसे पैकेट शामिल थे। पाकिस्तान हाई कमीशन, श्रीलंका ने सोशल मीडिया पर इसका पोस्ट शेयर किया था, जिसमें पैकेट की तस्वीरें और एक्सपायरी डेट स्पष्ट दिख रही थी।

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने पाकिस्तान की आलोचना की है। फिलहाल, पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

