दिव्यांगजनों के अधिकार हेतु विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिलाध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के निर्देश पर व सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में नगरनबी पंचायत भवन में दिव्यांगजनों के अधिकार हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मोo नुकुमुद्दीन शेख ने संविधान में निहित दिव्यांग व्यक्ति अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में जानकारी दी। दिव्यांगों व उनके परिवार को कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और कौशल विकास के बारे में जागरूक किया गया ताकि

उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता, दिव्यांगजनों के हित में विधिक सेवा एवं पेंशन, छात्रवृति, उपकरण समेत वित्तीय सहायता का लाभ को लेकर दस्तावेज प्रक्रिया मुद्दे पर जागरूक किया गया ताकि सरकारी योजनाओं से योग्य दिवांगजनों को जोड़ा जा सके। इस शिविर के माध्यम से मौके पर वंचित दिव्यांगजनों से आवेदन प्राप्त किया गया जिसमें दिव्यांग पेंशन, व्हील चेयर, दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले रहे। मौके पर पंचायत के मुखिया मनोज किस्कू, पंचायत सहायक लक्ष्मण मंडल,पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चन्द्र शेखर घोष, खुदू राजवंशी समेत ग्रामीण एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

