ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर अपने मानवीय और आपदा-राहत मिशन की ताक़त साबित की है। चक्रवात दितवाह से बुरी तरह प्रभावित श्रीलंका के मंदारम नुवारा क्षेत्र में हालात बेहद ख़राब थे—सड़कें टूट गईं, बिजली व्यवस्था चरमरा गई और जरूरी सामान की भारी कमी हो गई। ऐसे में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर राहत का सबसे बड़ा सहारा बना। IAF के दल ने चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच उड़ान भरते हुए लगभग 2,000 किलोग्राम आवश्यक राहत सामग्री—खाद्य पदार्थ, दवाइयाँ, पानी, टेंट और आपातकालीन किट—स्थानीय प्रशासन को सफलतापूर्वक पहुँचाई।

हेलीकॉप्टर ऑपरेशन कठिन पहाड़ी इलाके के कारण जोखिम भरा था, लेकिन भारतीय वायुसेना के पायलटों और तकनीकी दल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए यह मिशन पूरा किया। यह कदम भारत-श्रीलंका की दोस्ती और भारत की Neighbourhood First नीति का मजबूत उदाहरण है। राहत सामग्री पहुँचने से हजारों प्रभावित लोगों को तात्कालिक मदद मिल सकी है।

