फिल्म एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत यूपी दौरे पर हैं। एक दिन पहले प्रयागराज में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे गुरुवार को वाराणसी पहुँचीं। कंगना ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे बनारस की मशहूर गलियों में निकल पड़ीं, जहाँ लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कंगना ने स्थानीय दुकानों पर रुककर बनारसी चाट का स्वाद भी

लिया और शहर की संस्कृति की खुलकर तारीफ की। उनका यह अनौपचारिक भ्रमण सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जहाँ लोग उनकी सादगी और सहजता की सराहना कर रहे हैं।

