अडियाला जेल में अपने भाई से मिलने के लिए पहुंचीं इमरान खान की बहन उजमा को प्रशासन ने मुलाक़ात की अनुमति दे दी है। परिवार लंबे समय से शिकायत कर रहा था कि उन्हें इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

अब प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद उजमा तय प्रोटोकॉल के तहत इमरान खान से मुलाक़ात कर सकेंगी।

