भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार 18वीं बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सर्वसम्मति से उनके चयन की घोषणा की। डॉ.

प्रेम कुमार लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उनके अध्यक्ष बनते ही सदन के सुचारू संचालन को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं।

