संचार साथी ऐप की अनिवार्यता को लेकर जारी चर्चाओं के बीच सरकार ने अब DigiLocker से जुड़े खतरे पर भी यूजर्स को सतर्क किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने चेतावनी दी है कि गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर कई फर्जी DigiLocker ऐप मौजूद हैं, जो यूजर्स की निजी जानकारी चुराकर साइबर अपराधियों तक पहुंचा सकते हैं।

DigiLocker एक अधिकृत सरकारी ऐप है, जो आधार से लिंक होता है और इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पैन कार्ड जैसे अहम दस्तावेज सुरक्षित रखे जाते हैं। सरकार ने सलाह दी है कि ऐप डाउनलोड करते समय डेवलपर का नाम अवश्य जांचें—असल ऐप पर सरकारी विभाग का नाम होगा। नकली ऐप्स में गलत स्पेलिंग, खराब आइकन्स और अजीब शब्दावली दिखाई दे सकती है। यूजर्स को ऐसे ऐप्स तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की गई है।

