बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को जमीन कब्जाने के मामले में कुल 26 साल की सजा सुनाई गई है। ढाका की विशेष अदालत ने सोमवार को पुरबाचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में प्लॉट आवंटन में गड़बड़ी के मामले में हसीना को 5 साल की अतिरिक्त सजा दी। बांग्लादेश के ACC ने जनवरी में इस मामले में हसीना के खिलाफ कुल 6 मामले दर्ज किए थे। यह चौथा मामला है जिसमें उन्हें सजा सुनाई

गई है। इससे पहले हसीना को तीन मामलों में 21 साल की जेल की सजा दी जा चुकी है। हसीना के अलावा उनकी छोटी बहन को 7 साल, और उनकी भांजी को 2 साल की कैद की सजा मिली है। वर्तमान में तीनों दोषी बांग्लादेश से फरार हैं। शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को तख्तापलट के बाद इस्तीफा देकर भारत आ गई थीं।

