राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि फुटवियर डिज़ाइन का क्षेत्र रचनात्मकता, तकनीक और वैश्विक बाजार—इन सभी महत्वपूर्ण आयामों से जुड़ा है।

उन्होंने स्नातक हो रहे छात्रों को नवाचार के साथ आगे बढ़ने और भारत के बढ़ते फुटवियर सेक्टर में योगदान देने की सलाह दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों से आत्मनिर्भर भारत की भावना के साथ काम करने और अपने विज़न को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा डिज़ाइनर देश के आत्मनिर्भर भविष्य की अहम ताकत हैं।

