संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्ष ने कई मुद्दों पर हंगामा किया, वहीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अनोखे कारण से सुर्खियों में रहीं। वह अपनी कार में एक छोटा कुत्ता लेकर संसद परिसर पहुंच गईं। विवाद बढ़ने पर उन्होंने कहा कि रास्ते में एक कार और स्कूटर की टक्कर के बाद पपी सड़क पर भटक रहा था।

उसे चोट न लगे इसलिए उन्होंने उसे उठाया और कार में रखकर संसद तक ले आईं। उन्होंने साफ कहा— “कोई कानून नहीं है। असली काटने वाले संसद के अंदर बैठे हैं, सरकार चलाते हैं।” इस बीच पीएम मोदी ने विपक्ष को नसीहत दी कि संसद ड्रामा के लिए नहीं, राष्ट्र की प्रगति के लिए है।

