वॉट्सऐप हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन अक्सर सिर्फ एक मैसेज के लिए नंबर सेव करना झंझट भरा लगता है। अब एक आसान ट्रिक से आप बिना नंबर सेव किए भी किसी को मैसेज भेज सकते हैं। बस वॉट्सऐप खोलें, अपनी Message Yourself चैट में जाएं और सामने वाले का नंबर कंट्री कोड के साथ टाइप कर भेज दें। नंबर ब्लू हो जाएगा, जिस पर टैप करते ही

Message on WhatsApp का विकल्प दिखेगा। इसे सिलेक्ट करते ही चैट विंडो खुल जाएगी। इस तरह आप डिलीवरी बॉय या सर्विस वालों से बिना नंबर सेव किए आसानी से चैट कर सकते हैं।

