दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की जांच तेज हो गई है। सोमवार को एजेंसी की टीम लखनऊ में डॉक्टर शाहीन के घर पहुंची, जिसके बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। NIA और ATS ने शाहीन के पिता सईद अंसारी और भाई परवेज से दो घंटे तक पूछताछ की।

टीम ने घर के हर हिस्से की तलाशी ली और महत्वपूर्ण इनपुट मिलने की जानकारी सामने आई है। शाहीन का नाम मुख्य आरोपी मुझम्मिल से संबंधों के कारण जांच के दायरे में है। NIA इससे जुड़े सभी नेटवर्क और संपर्कों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में शोपियां व पुलवामा में भी छापेमारी जारी है।

