प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में आक्रामक अंदाज़ में दिखे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा— “ड्रामा करने के लिए कई जगहें हैं, जिसे करना है करे… लेकिन संसद ड्रामा के लिए नहीं, डिलीवरी के लिए है।” पीएम ने कहा कि संसद जनता की उम्मीदों को पूरा करने का मंच है, न कि हंगामे का। हाल के सत्रों में लगातार वॉकआउट और शोर-शराबे पर चिंता जताते हुए उन्होंने साफ संदेश

दिया कि सरकार विकास पर काम चाहती है, न कि राजनीतिक theatrics पर। पीएम का यह बयान विपक्ष को सीधे तौर पर कड़ा संदेश माना जा रहा है।

