महिषी से आरजेडी विधायक गौतम ऋषि सोमवार को विधानसभा अनोखे अंदाज़ में पहुंचे। वे अपनी कार छोड़कर ऑटो से आए और पैरों में साधारण हवाई चप्पल पहने दिखाई दिए। चर्चा होने पर

विधायक ने साफ कहा—“मुझे चप्पल में ही सबसे ज़्यादा कंफर्ट रहता है, दिखावे की राजनीति नहीं करता।” उनका यह सरल और सहज अंदाज़ विधानसभा परिसर में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

