दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर आज सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई में अदालत ने हालात पर गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि यह समय दिल्ली-एनसीआर के लिए बेहद खतरनाक है और तुरंत ऐसे प्रभावी कदम उठाने होंगे, जिनका असर लंबे समय तक दिखे। अदालत ने केंद्र और राज्यों से पूछा कि लोगों को तुरंत साफ हवा दिलाने के लिए कौन-से ठोस और स्थायी उपाय लागू किए

जा सकते हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वायु गुणवत्ता का लगातार बिगड़ना गंभीर स्थिति में बदल चुका है, इसलिए सिर्फ अस्थायी कदमों से काम नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई में विस्तृत कार्य योजना पेश करने के निर्देश दिए हैं।

