कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर के ल्यूसिल एवेन्यू इलाके में शनिवार रात एक बैंक्वेट हॉल में चल रही बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक गोलीबारी हो गई। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, कुल 14 लोग गोली लगने से प्रभावित हुए, जिनमें से चार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती

कराया गया है। घटना के कारण और हमलावर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि शुरू में उन्हें लगा कि बर्थडे पार्टी में पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि गोलीबारी हो रही थी। घटना ने पूरे शहर को सदमे में डाल दिया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

