इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामलों में राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से औपचारिक माफी की मांग की है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, नेतन्याहू के वकील अमित हादद ने इसके लिए 111 पन्नों का विस्तृत आवेदन जमा कराया है। इजराइल के कानून के तहत राष्ट्रपति को यह अधिकार है कि वे अदालत से दोषी ठहराए गए व्यक्तियों को माफी दे सकते हैं। जनहित से जुड़े मामलों में वे कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले भी माफी प्रदान कर सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले

हफ्ते हर्जोग को पत्र लिखकर नेतन्याहू के पक्ष में माफी देने की अपील की। ट्रम्प पहले भी कह चुके हैं कि— “अगर नेतन्याहू को सजा हुई तो हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।” अब सबकी नजर राष्ट्रपति के फैसले पर है, जो नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

